एक शुरुआत करना बाकि है

 एक शुरुआत करना बाकि है 

एक लम्बा सफर तय करना बाकि है 

दर्द सहना बाकि है 

अपने दर्द से , अपने डर से पार पाना बाकि है 

जीतने से पहले बहुत बार हार जाना बाकि है 

कुछ बनने से पहले कई बार टूट जाना बाकि है 

अगर लगता है मजिल आसान है तो अपने मन को यह समझाना बाकि है 

मुझे यकीन है खुद पर कि पहुंच तो जाऊंगा 

पर अभी एक शुरुआत करना बाकि है 

मै निकर आऊंगा सोने सा खरा 

पर अभी जल कर राख होना बाकि है 

 तैरना सीखना मेरे शौंक में शामिल है 

पर अभी कई बार डूबना बाकि है 

यूँ तो मै भी उड़ना चाहता हूँ 

पर अभी गिरकर कई बार उठना बाकि है 

कुछ भी असम्भव नहीं है सुना है इस दुनिया में 

अभी खुद की सीमाओं से पार पाना बाकि है 

चमकना है मुझे अगर सूरज सा 

तो खुद में आग जलाना बाकि है 

एक कदम आगे बढ़ाना बाकि है 

एक शुरुआत करना अभी बाकि है 


Comments

Popular posts from this blog

शौर्य: सत्य की खोज परिचय

शौर्य: सत्य की खोज खण्ड - द्वितीय : शौर्य - एक ढोंगी व्यक्तित्व ! भाग - 1 : गांव का आश्रम !

शौर्य: सत्य की खोज - परिचय खंड - तृतीया : लेखक का सफर : शौर्य का सच !